{"_id":"5d7cac878ebc3e93b4344f4f","slug":"traffoc-police-sho-said-namaste-to-four-riders-on-bike-at-fatehabad-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबादः बाइक पर चार सवारियां देखकर एसएचओ ने जोड़े हाथ, चालान नहीं फूल भेंट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबादः बाइक पर चार सवारियां देखकर एसएचओ ने जोड़े हाथ, चालान नहीं फूल भेंट किया
Sat, 14 Sep 2019 02:49 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जागरुकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फतेहाबाद में एसएचओ प्रह्लाद सिंह बीच सड़क हाथ जोड़कर खड़े हो गए, जब उन्होंने एक बाइक पर चार सवारियां देखीं। दरअसल, फतेहाबाद जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है। जिला डीएसपी सुभाष चंद्र और सदर एसएचओ प्रह्लाद सिंह वाहन चालकों को ट्रैफि नियमों के प्रति जागरूक कर रहे थे।
इस दौरान एसएचओ ने एक बाइक रुकवाई, जिस पर चलाने वाले के अलावा दो महिलाएं और एक बच्चा भी सवार थे। एसएचओ ने उसे देखकर हाथ जोड़ लिए और उसका चालान काटने की बजाय उसे फूल भेंट करके ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी।
इसी कड़ी में शनिवार को भूना कस्बा के नजदीक बस अड्डा चौक पर उप पुलिस अधीक्षक श्री दलजीत सिंह बैनीवाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल लोगों को फूल देकर सड़क सुरक्षा के नियमों को उपयोग करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान डीएसपी श्री दलजीत सिंह ने भूना के सरकारी कालेज मे एक कार्यक्रम के दौरान वहा पर उपस्थित छात्र व छात्राओं को कहा कि लोग अक्सर सड़क सुरक्षा को लेकर कानून का दुरूपयोग करते हैं।
अक्सर बहुत से लोग अपने दुपहिया वाहन चालक कभी भी अपने वाहन पर हेलमेट का उपयोग नहीं करते। गाड़ी के सभी कागजों को पूरा नहीं रखते, गाड़ी चालक गाड़ी चलाते वक्त अपनी गाड़ी में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते। जिसके चलते साल भर में कितने सड़क हादसे देखने को मिलते हैं।
सरकार ने इसी दृष्टि को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कानून में बड़े बदलाव किए हैं। जिसे हम सड़क सुरक्षा को लेकर आज लोगों को जागरूक करने को लेकर आग्रह कर रहे हैं।

उप पुलिस अधीक्षक बैनीवाल ने कहा कि गाड़ी चालक सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का जरूर उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सडक सुरक्षा को लेकर कानून का पालन करें और अपने व्हीकल के सभी कागजात को पूरा रखें। जिससे कि वह खुद चालान की प्रकिया से बच सके।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एएसआई हेतराम ने ट्रैफिक नियमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की जिला अध्यक्ष सरस्वती लंबोरिया ने ट्रैफिक नियमों के बारे में कहा कि अगर हम सड़क सुरक्षा नियमों का सम्मान करेंगे तो ना दुर्घटना होगी और ना ही हम परेशान होंगे। अगर हमें खुशहाल जीवन बिताना है तो सुरक्षा के नियमों को जरूर अपनाना है।