फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic Policeman dragged on car bonnet for one km in Ludhiana

Punjab: बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, एक किमी तक कार भगाता रहा शख्स, लुधियाना से खौफनाक तस्वीरें आई सामने

Fri, 14 Apr 2023 07:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

ट्रैफिक सिपाही हरदीप सिंह को काफी चोट आई है। उनकी वर्दी फट गई और मोबाइल भी टूट गया है। थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Traffic Policeman dragged on car bonnet for one km in Ludhiana
कार के बोनट पर लेटा ट्रैफिक सिपाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना से खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। घटना लुधियाना के घंटाघर के पास की है। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने में उनके दो साथियों ने मदद की। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का इशारा किया। कार रोकने के बजाय आरोपी ने स्पीड तेज कर ली। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही हरदीप सिंह की शिकायत पर मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले मुकुल मट्टू, मोहल्ला पीरुबंदा निवासी मोनू और उन्हें भागने में मदद करने वाले अशोका घोड़ा और मोंटी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस माता रानी चौक के पास नाकाबंदी करती है। गुरुवार को सिपाही हरदीप सिंह अपनी टीम के साथ वहां तैनात थे। इसी दौरान आरोपी मट्टू और मोनू कार में सवार होकर जा रहे थे। कार चालक मट्टू फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान हरदीप सिंह ने उसे रुकने का इशारा किया और गाड़ी साइड पर लगाने को कहा।


सिपाही हरदीप सिंह कार के सामने पहुंचे ताकि आरोपी भाग न सके। मगर जिसका शक था वही हुआ। आरोपी ने कार भगाने की कोशिश की तो हरदीप बोनट पर जा गिरे। इसके बाद आरोपी एक किलोमीटर तक अपनी कार भगाई। काफी आगे जाकर हरदीप सिंह को नीचे गिरा आरोपी भाग निकले। जिसने भी यह वाकया देखा...उसकी सांस अटक गई। 

हरदीप सिंह को काफी चोट आई है। उनकी वर्दी फट गई और मोबाइल भी टूट गया है। आरोपियों को काबू करने की कोशिश की तो उनके दो साथी अशोका घोड़ा और मोंटी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई कर दोनों को भगा दिया और खुद भी भाग निकले। थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव कपूर ने बताया कि कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed