फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic jam: It takes 30 minutes to reach Sector-35 from Zirakpur

ट्रैफिक जाम : जीरकपुर से सेक्टर-35 तक पहुंचने में लग रहे 30 मिनट

Fri, 15 Aug 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam: It takes 30 minutes to reach Sector-35 from Zirakpur
चंडीगढ़। शहर में बढ़ता ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या बन चुका है। इससे आम लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां लोग दफ्तर जाने के लिए 15 मिनट पहले निकलते थे, वहीं अब आधा घंटा पहले निकलने के बाद भी समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जीरकपुर से सेक्टर-35 चौक तक के रास्ते में देखने को मिल रही है जहां वाहन चालकों को अक्सर आधा घंटा या उससे भी ज्यादा समय लग जाता है।
विज्ञापन

जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बेतरतीब बैरिकेड परेशानी का सबब
सुबह और शाम के व्यस्त समय में जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक जाम एक आम बात है। जीरकपुर बॉर्डर पर लगे पुलिस बैरिकेड भी इस जाम की एक बड़ी वजह बन रहे हैं। रात में तो यहां पुलिसकर्मी मौजूद होते हैं लेकिन सुबह के समय उनकी गैरमौजूदगी के कारण ये बैरिकेड अव्यवस्था फैलाते हैं। सड़क किनारे बेतरतीब पड़े ये बैरिकेड यातायात को बाधित करते हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट पर पुलिस की गैरमौजूदगी

शहर के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। दोपहर करीब ढाई बजे फर्नीचर मार्केट चौक से सेक्टर-41/42 के स्मॉल चौक तक लंबा जाम देखा गया। हैरानी की बात यह है कि इस मैनुअल ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सेक्टर-42 की तरफ से आ रहे वाहन बिना रुके चौक पार कर रहे थे जिससे फर्नीचर मार्केट की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। अगर वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी होते, तो यातायात को व्यवस्थित करके जाम को रोका जा सकता था। इसी तरह सेक्टर-31/32 लाइट प्वाइंट पर भी लंबा जाम लगा रहा, जिससे लोगों को इसे पार करने में 15 से 20 मिनट लग गए। हालांकि, बाद में ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी का आश्वासन
डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने शहर में लगने वाले जाम की समस्या पर आश्वासन दिया है कि जहां-जहां ट्रैफिक जाम की समस्या है, वहां सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed