{"_id":"651167e53cb19db45509ebbd","slug":"traffic-challan-cut-against-policeman-for-violating-traffic-rules-in-chandigarh-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: यातायात पुलिसकर्मियों ने जंप की लालबत्ती, वीडियो और फोटो वायरल, 10 घंटे बाद चालान काटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: यातायात पुलिसकर्मियों ने जंप की लालबत्ती, वीडियो और फोटो वायरल, 10 घंटे बाद चालान काटना पड़ा
Mon, 25 Sep 2023 04:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:39 PM IST
सार
फोटो और वीडियो के पोस्ट करने के 10 घंटे बाद ही यातायात पुलिस का इस पर जवाब आया कि चालान जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पुलिस जवान नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो चुके हैं।
विज्ञापन
सरकारी मोटरसाइकिल पर लाल बत्ती जंप करते यातायात पुलिस मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में यातायात पुलिस भले ही नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाती है। शहरवासियों और शहर के अंदर दाखिल होते वाहन चालकों को बिना माफी धड़ाधड़ चालान काटती है। मगर कई बार मुलाजिम खुद भी नियमों के उल्लंघन करते हैं। चंडीगढ़ पुलिस के यातायात जवान की सरकारी मोटरसाइकिल पर नियमों की उल्लंघन करने की फोटो और वीडियो एक जिम्मेदार नागरिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद यातायात पुलिस ने उस पुलिसकर्मी का चालान किया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते वक्त लिखा गया कि ‘पहले खुद फोलो कर लो ट्रैफिक रूल, बाद में सबको ज्ञान देना।’ साथ ही मोटरसाइकिल की लोकेशन भी साझा की गई। इसके मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की मोटरसाइकिल (सीएच01जीए3124) 23 सितंबर को शाम 7:05 बजे सेक्टर- 37 और 36 के लाइट प्वाइंट पर खड़ी थी। यहां पुलिस जवान नियमों का उल्लंघन किया और लालबत्ती जंप कर बाइक आगे निकाल दी। बाइक में एक और जवान सवार था।
विज्ञापन
फोटो और वीडियो के पोस्ट करने के 10 घंटे बाद ही यातायात पुलिस का इस पर जवाब आया कि चालान जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पुलिस जवान नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो चुके हैं।
विज्ञापन