फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traders will block road today to remove street vendors

Chandigarh News: रेहड़ी फड़ी हटाने के लिए व्यापारी आज करेंगे सड़क जाम

Wed, 01 Mar 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traders will block road today to remove street vendors
मनीमाजरा। सड़कों और फुटपाथ पर लगी रेहड़ी फड़ी को हटवाने के लिए बुधवार को मनीमाजरा व्यापार मंडल की ओर से जाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि मनीमाजरा बस स्टैंड के सामने वाली सड़क के किनारे और राणा हवेली चौराहे के बीचोंबीच लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ी को वहां से हटवाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को मनीमाजरा के बाजारों में जाकर हर दुकानदार को पर्चे (पंफलेट) बांट कर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की। मलकीत सिंह ने बताया कि शहर के चौक-चौराहे और फुटपाथ के साथ सड़कों पर रेहड़ी फड़ी वाले कब्जा कर अपना कारोबार चला रहे हैं, जबकि नगर निगम ने इन सभी को आईटी पार्क में वेंडर जोन बना कर दिया है। इसके अलावा शांति नगर की सड़क पर शाम होते ही रेहड़ी फड़ी वाले कब्जा कर बैठ जाते हैं। इससे लोगों को वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इसी तरह राणा की हवेली के सामने वाले चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच रेहड़ी फड़ी वाले चारों तरफ कब्जा कर बैठ जाते हैं। इससे मोरीगेट, मेन बाजार के इलाकों की तरफ जाना मुश्किल हो जाता है जबकि यहां पर पुलिस का बीट बाक्स भी बना हुआ है। पुलिस के सामने चौराहे पर अतिक्रमण जारी है।
विज्ञापन

इसी तरह बस स्टैंड के पास पार्किंग स्थल पर फल बेचने वाले कब्जा करके बैठे हैं। इस तरफ नगर निगम और पुलिस का ध्यान नहीं है। इसके चलते मनीमाजरा के दुकानदारों और व्यापारियों में भारी रोष है। मलकीत सिंह का कहना कि प्रदर्शन और सड़क जाम करने की चेतावनी पर नगर निगम ने हालांकि बस स्टैंड के सामने अस्पताल की दीवार के साथ फुटपाथ पर बैठे फड़ी वालों को सोमवार को हटा दिया था लेकिन बस स्टैंड के पास बैठे फल वालों और राणा हवेली पर बैठे फड़ी वालों को नहीं उठाया है। इसे लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन तब तक चलेगा, जब तक फल वालों और राणा हवेली वाले चौराहे को खाली नहीं करवाया जाता। इसके साथ पुलिस को जिम्मेवारी लेने होगी कि शांति नगर की सड़क पर शाम को रेहड़ी फड़ी न लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed