फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury reached 34 degrees despite 15.2 mm of rainfall

Chandigarh News: 15.2 एमएम बारिश के बाद भी 34 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 34 degrees despite 15.2 mm of rainfall
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को 15.2 एमएम बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और शाम कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ हिस्सों में केवल बौछारें पड़ीं। बारिश के बाद शाम को मौसम सुहावना हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 15.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8:30 से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक बारिश का आंकड़ा शून्य था। यानी शनिवार को हुई बारिश मुख्य रूप से दिन के समय हुई। इस दौरान अधिकतम ह्यूमिडिटी 92 और न्यूनतम 58 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीजनल बारिश सामान्य से 14.4 फीसदी कम
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक शहर में 642.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी। शनिवार दिन में हुई 15.2 एमएम बारिश जोड़ने के बाद सीजनल बारिश का आंकड़ा 657.7 एमएम पहुंच गया। इसके बावजूद मानसूनी सीजन में बारिश सामान्य से 14.4 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तापमान और मौसम के मिजाज को प्रभावित कर सकती हैं। शनिवार शाम बादल और नमी के चलते मौसम में ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के साथ शहर की हवा भी साफ रही। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 36 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में सेक्टर-22 का एक्यूआई 37, सेक्टर-25 का 36 और सेक्टर-53 का 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed