{"_id":"6a9cba66ae62ee7d7106b1c6","slug":"idfc-scam-accused-ias-officers-received-bribes-in-the-form-of-liquor-revelry-and-escort-services-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीएफसी घोटाला: आरोपी आईएएस अफसरों को घूस में शराब, मौज-मस्ती और एस्कॉर्ट सेवाएं, छह अधिकारी हैं नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीएफसी घोटाला: आरोपी आईएएस अफसरों को घूस में शराब, मौज-मस्ती और एस्कॉर्ट सेवाएं, छह अधिकारी हैं नामजद
Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
सार
जांच एजेंसी के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के धन को नियमों की अनदेखी कर निजी बैंक शाखाओं में जमा कराने के बदले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केवल नकदी और सोना ही नहीं, बल्कि अय्याशी और विलासिता के साधन भी मुहैया कराए गए थे।
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े करीब 504 करोड़ रुपये के हरियाणा सरकारी धन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ताजा आरोपपत्र में नौकरशाहों और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के धन को नियमों की अनदेखी कर निजी बैंक शाखाओं में जमा कराने के बदले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केवल नकदी और सोना ही नहीं, बल्कि अय्याशी और विलासिता के साधन भी मुहैया कराए गए थे।
विज्ञापन
सीबीआई की तीसरी चार्जशीट में हरियाणा कैडर के 6 आईएएस अधिकारियों समेत कुल 19 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपपत्र के अनुसार, तत्कालीन बैंक मैनेजर ऋभाव ऋषि ने अधिकारियों को उपकृत करने के लिए मोहाली के जीरकपुर स्थित एक निजी विला और फार्महाउस पर निजी डांस पार्टियों का आयोजन किया। इसके लिए दिल्ली से विशेष तौर पर महिला डांसर्स और विदेशी कलाकारों को बुलाया गया था। जांच में दावा किया गया है कि एक पार्टी में डांसर्स पर लाखों रुपये की नई करेंसी नोट उड़ाए गए थे।
विज्ञापन
पांच सितारा होटलाें में कराई मौज-मस्ती
- सीबीआई के मुताबिक, आरोपी अधिकारियों के लिए चंडीगढ़ और आसपास के पांच सितारा होटलों में खान-पान और शराब की व्यवस्था और एस्कॉर्ट्स सुविधाएं देने का भी उल्लेख है
- आरोपपत्र में हवाला नेटवर्क के जरिये करोड़ों रुपये नकद और सोने के रूप में रिश्वत पहुंचाने की बात भी कही गई है। सीबीआई अब तक करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और अन्य दस्तावेज जब्त कर चुकी है