फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery at knifepoint in Manimajra; two accused arrested within 24 hours.

Chandigarh News: मनीमाजरा में चाकू की नोक पर लूट, दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Robbery at knifepoint in Manimajra; two accused arrested within 24 hours.
मनीमाजरा। मनीमाजरा थाना पुलिस ने शिवालिक गार्डन लूट के दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू, पीड़ित के दस्तावेज और 400 रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन


यह वारदात 2 सितंबर को हुई थी। दिनेश शिवालिक गार्डन से घर जा रहे थे। दो युवकों ने उन्हें रोककर गर्दन पर चाकू रखा। विरोध करने पर आरोपियों ने दिनेश के हाथ और छाती पर हमला किया। आरोपी दिनेश का बटुआ लूटकर फरार हुए, जिसमें करीब 1000 रुपये नकद और दस्तावेज थे। पुलिस ने एक विशेष दल गठित किया। दल ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचना से अमित (25) और अभिषेक उर्फ काकू (25) को पकड़ा। अमित से चाकू और अभिषेक से पीड़ित के दस्तावेज व 400 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों ने पूछताछ में वारदात स्वीकार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed