{"_id":"661a297dcc0807c80f07f29e","slug":"tractor-trolley-overturned-in-kiratpur-sahib-of-punjab-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खालसा साजना दिवस पर कीरतपुर साहिब में हादसा, दीवार से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खालसा साजना दिवस पर कीरतपुर साहिब में हादसा, दीवार से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगों की मौत
Sat, 13 Apr 2024 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:13 PM IST
सार
ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को बड़ी ही मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। चालक और घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कीरतपुर साहिब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सभी लोग खालसा साजना दिवस पर माथा टेकने आए थे। मृतकों में ट्रैक्टर चालक और एक बुजुर्ग शामिल है। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक को बड़ी ही मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। चालक और घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संगत नवांशहर के गांव शेखपुरा की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया था। उसके जबड़े पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन