फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toy train overturned out of control in the mall, 11 year old child fell headlong on the floor, died

Chandigarh News: मॉल में अनियंत्रित होकर पलटी टॉय ट्रेन, सिर के बल फर्श पर गिरा 11 वर्षीय बच्चा, मौत

Tue, 25 Jun 2024 06:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Toy train overturned out of control in the mall, 11 year old child fell headlong on the floor, died
चंडीगढ़। एलांते मॉल में शनिवार रात टॉय ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चा सिर के बल फर्श पर गिरकर लहूलुहान हो गया। आनन-फानन उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला नवांशहर (पंजाब) के गांव सियाना निवासी शाहबाज (11) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रविवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने टॉय ट्रेन ऑपरेटर, पिक्सी लैंड कंपनी, एलांते मॉल प्रबंधन व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए (गैर इरादतन हत्या) का मामला दर्ज कर सोमवार को ऑपरेटर सौरभ निवासी ईडब्ल्यूएस फ्लैट बीडीसी सेक्टर-26 को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक शाहबाज के चाचा जतिंद्र पाल ने बताया कि शनिवार को वह अपने दो बच्चों, पत्नी व चचेरे भाई के परिवार के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। रात को शॉपिंग करने के लिए पूरा परिवार एलांते मॉल पहुंचा, जहां बच्चे टॉय ट्रेन में बैठने की जिद करने लगे। उन्होंने अपने बेटे व भतीजे शाहबाज को टॉय ट्रेन में बैठा दिया। इसके लिए ऑपरेटर ने 400 रुपये का किराया लिया हालांकि उनको ऑपरेटर ने कोई टिकट नहीं दिया। इस बीच दोनों बच्चों को घूमा रही टॉय ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई। सबसे पिछले डिब्बे में बैठा शाहबाज सिर के बल फर्श पर गिरकर लहूलुहान हो गया। ट्रेन में कुछ और बच्चे भी थे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के पलटने के बाद लोग उसकी ओर दौड़े और टॉय ट्रेन को सीधा कर घायल शाहबाज को बाहर निकाला। आनन-फानन वह लोग निजी कार से उसे जीएमसीएच-32 ले गए। देर रात पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन शाहबाज की हालत काफी गंभीर होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। हेड इंजरी के चलते रविवार तड़के शाहबाज ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस फिर अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने टॉय ट्रेन को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि ट्रेन को चलाने के लिए एलांते मॉल प्रबंधन ने थर्ड पार्टी को टेंडर दे रखा है। पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकाली, जिसमें पूरी घटना कैद है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा ट्रेन में खिड़की से हाथ बाहर निकाल रहा है और मोड़ पर मुड़ते ही टॉय ट्रेन अनियंत्रित होकर पलट जाती है।

टॉय ट्रेन में सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस टॉय ट्रेन के पलटने से से शाहबाज की मौत हुई, उसमें सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। ट्रेन में न तो पकड़ने के लिए कोई हैंडल लगाया गया था और न ही उसमें बच्चों को बचाने के लिए सीट बेल्ट लगी थी। ट्रेन में अगर सीट बेल्ट या पकड़ने के लिए काई हैंडल होता तो शायद शाहबाज की जान बच सकती थी।


हमारी इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने बच्चों को पहुंचाया अस्पताल : मॉल प्रवक्ता
एलांते मॉल के प्रवक्ता का कहना है कि 22 जून की रात इस घटना के तुरंत बाद उनकी इमरजेंसी रिस्पांस टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने ही घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और इस बारे में बाकायदा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना भी दी। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह से मदद की जा रही है। मॉल प्रबंधन पीड़ित परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed