{"_id":"03e190d3c51bcd05ff5c5dc40eb26de6","slug":"tour-of-narendra-modi-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मोदी के आने पर कुछ ऐसे जताएंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मोदी के आने पर कुछ ऐसे जताएंगे विरोध
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अल्प संख्यकों के अधिकारों के मुद्दे को उठाने वाली यूनाइटेड सिख मूवमेंट ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मूवमेंट के नेताओं का मानना है कि मोदी अल्पसंख्यक विरोधी हैं और कांग्रेस भी 1984 के सिख दंगे के कारण बदनाम हो चुकी है।
इसलिए देश में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा शक्तियों को मजबूत करने की जरूरत है।
सोमवार को यहां दमदमी टकसाल के पूर्व प्रवक्ता और यूनाइटेड सिख मूवमेंट के अध्यक्ष भाई मोहकम सिंह, चेयरमैन डा. भगवान सिंह संधू, सचिव जनरल गुरदीप सिंह बठिंडा, महासचिव जतिंदर सिंह ईसड़ू और गुरनाम सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मूवमेंट के कार्यकर्ता मोदी की रैली के दौरान मोगा की ओर जाती पांचों सड़कों पर काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
उनका मक सद मोदी के कार्यक्रम में रुकावट डालना नहीं है, इसलिए रैली स्थल से तीन-तीन किलोमीटर दूर काले झंडे दिखा कर रोष व्यक्त किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में मोहकम सिंह ने कहा कि वे देश में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा सरकार के पक्ष में हैं। मोदी को बिना किसी शर्त के हिमायत करके बादल सिखों के हितों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मूवमेंट जिला स्तरीय कांफ्रेंस कर चुकी है। अब 30 नवंबर और 1 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब में एक कार्यकर्ता कैंप का आयोजन कर रही है।
इस कैंप का उद्घाटन जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव करेंगे। कैंप में वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित कर रहे हैं।