फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Torn the policeman's uniform when he was stopped from setting up a hawker

Chandigarh News: रेहड़ी लगाने से रोका तो फाड़ी पुलिसकर्मी वर्दी

Sat, 06 May 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Torn the policeman's uniform when he was stopped from setting up a hawker
मोहाली। क्वार्क सिटी के पास रेहड़ी लगाने वाले एक दंपती को पुलिस ने जब वहां पर रेहड़ी लगाने से रोका तो उन्होंने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ डाली। आरोपियों की पहचान कुमार पुरी और उसकी पत्नी संपदा पुरी निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना फेज 1 पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। एएसआई बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि सिपाही हरदिंर सिंह, सिपाही बलराज सिंह और पीएचजी अमृतलाल तीन और चार मई की रात को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 8बी के आसपास के इलाके में सरकारी गाड़ी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वे क्वार्क सिटी के पास पहुंचे तो उन्हें रात करीब सवा ग्यारह बजे वहां सड़क किनारे एक रेहड़ी लगी दिखाई दी। इस पर गाड़ी में से उतरकर सिपाही हरिंदर सिंह जब उनसे इतनी देर रात तक रेहड़ी खुली होने के बारे में पूछने लगा तो रेहड़ी लगाने वाले दंपती ने उन पर हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। दंपती ने जब उन पर हमला किया तो गाड़ी में बैठे साथी पुलिस मुलाजिमों ने मौके पर आकर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद उक्त आरोपियों को सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सड़क किनारे लगती रेहड़ियों के कारण लगता था जाम
जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि इलाके में सड़क के किनारे 15-20 रेहड़ियां लगती थीं। निगम को बोलकर इन सभी रेहड़ियों को हटवा दिया था क्योंकि इनके कारण जाम लगता था। निगम और पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद उक्त आरोपी वहां पर रेहड़ी लगाने से नहीं हट रहे थे। पुलिस और निगम की इस कार्रवाई की इस दंपती ने रंजिश रखी और तीन और चार मई की रात को जब पुलिस इन्हें वहां से हटाने के लिए गई तो इन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed