{"_id":"65e3912270fb3c8dd80b7616","slug":"top-brands-will-come-out-of-india-the-world-will-have-to-get-used-to-it-aman-gupta-chandigarh-news-c-16-sml1026-366595-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से निकलेंगे टॉप ब्रांड्स, दुनिया को डालनी होगी आदत : अमन गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से निकलेंगे टॉप ब्रांड्स, दुनिया को डालनी होगी आदत : अमन गुप्ता
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब भारत से एक के बाद एक टॉप ब्रांड्स निकलेंगे। दुनिया को उनका अनुभव करने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह बात शार्क टैंक फेम सफल उद्यमी अमन गुप्ता ने कही। वह शनिवार को होटल हयात रिजेंसी में आयोजित टाइकॉन-2024 के दूसरे सत्र ‘फायरसाइड चैट : भारत का वैश्विक प्रमुखता की ओर उदय’ में बोल रहे थे। अमन गुप्ता ने कहा कि हम दुनिया पर राज करने के लिए अपार आंत्रप्रेन्योरशिप क्षमता, निवेश सहनशक्ति और युवा प्रतिभा का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। युवा और उभरते उद्यमियों के साथ-साथ जाने-माने स्टार्टअप इनोवेटर्स से भरे हॉल को संबोधित करते हुए अमन गुप्ता ने मेंटरशिप के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपना छठा वेंचर शुरू किया तो पिछले पांच प्रयासों में असफल होने के बाद भी उनके पास कोई मेंटर का न होना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने सब कुछ अपने दम पर ही किया। यह पूछने पर कि सफलता के लिए उनकी प्रेरणा क्या है तो गुप्ता ने कहा- मेरी प्रेरणा बदलती रहती है। मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं और यही चीज मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए अमन ने कहा कि एक निवेशक के रूप में व्यक्ति को सीखने और बढ़ने के बारे में हमेशा सोचते रहना चाहिए। जेफ बेजोस को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्होंने कहा कि ग्राहकों की आकांक्षाओं को एक साथ लाते हुए अपने दृष्टिकोण के साथ इनोवेशन करना स्थायी सफलता की मूलमंत्र है। उन्होंने अपना उदाहरण दते हुए कहा कि जब मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी और नया वेंचर शुरू करने के बारे में सोचा तो मुझे अपनी पत्नी से सफल होने के लिए केवल दो साल मिले थे। उनके पास अपनी पढ़ाई और विशेषज्ञता के आधार पर आत्मविश्वास था। उभरते निवेशकों को से उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।