फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake

चंडीगढ़: मानसिक सेहत के लिए पीजीआई से सुखना लेक तक निकली वॉक फॉर मेंटल हेल्थ, लोगों को किया जागरूक

Sun, 11 Oct 2026 10:00 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस वॉक के जरिये लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खुलकर बात करने और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन
'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake
वॉक फॉर मेंटल हेल्थ में भाग लेते लोग - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला

विस्तार

मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को केवल सलाह नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने और समझने की भी जरूरत है। इसी संदेश के साथ रविवार सुबह पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग की ओर से ‘वॉक फॉर मेंटल हेल्थ-2026’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन






 
Trending Videos

'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake
बच्चों को कंधे पर उठाकर भाग लेते लोग - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस वॉक के जरिये लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खुलकर बात करने और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। पीजीआई के कैरन ब्लॉक से सुबह छह बजे शुरू हुई वॉक सुखना लेक की ओर रवाना हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake
वॉक फॉर मेंटल हेल्थ में व्हील चेयर पर भाग लेती युवती - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
इसमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी झिझक दूर करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग के ड्रग डी-एडिक्शन एंड ट्रीटमेंट सेंटर (डीडीटीसी) की ओर से किया गया। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (नाइन), एनएमओ और सुख फाउंडेशन ने सहयोग किया, एक्सिस बैंक का भी समर्थन रहा।
विज्ञापन

'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake
वॉक में भाग लेते पीजीआई डॉक्टर और प्रोफेसर - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला

इस वर्ष की थीम ‘लिव्ड एक्सपीरियंसिस हर्ड रियल वॉयसेज, रियल चेंज’ का संदेश है कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के वास्तविक अनुभवों को सुना जाए और उन्हें बदलाव का आधार बनाया जाए। अक्सर तनाव, चिंता या अन्य मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोग सामाजिक झिझक के कारण अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते। 
 

'Walk for Mental Health' held from PGI to Sukhna Lake
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वॉक का आयोजन - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
ऐसे में उनकी बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के सुनना, उनकी परिस्थितियों को समझना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। वॉक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। परिवार, दोस्तों और समाज का सहयोग किसी व्यक्ति को अपनी परेशानी साझा करने का भरोसा दे सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें अकेला महसूस न होने देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed