फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tonight will celebrate Christmas with bonfires in homes instead of church

चर्च की बजाय आज रात घरों में बोनफायर के साथ मनाएंगे क्रिसमस

Thu, 24 Dec 2020 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tonight will celebrate Christmas with bonfires in homes instead of church
चंडीगढ़। कोविड- 19 के कारण इस बार लोग क्रिसमस चर्च की बजाय घरों में ही छोटे पारिवारिक मिलन के साथ मनाएंगे। हर बार की तरह इस बार 24 दिसंबर को रात में चर्च में बोनफायर नहीं होगी। पहले लोग रात को हजारों की संख्या में चर्च पहुंचते थे, यहां पर बोनफायर के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का केक कटता था। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोग घर में ही रात को 10-11 बजे के करीब वीरवार को बोनफायर करेंगे और घर पर बनाया हुआ केक काटकर सेलिब्रेट करेंगे।
विज्ञापन

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर एलांते ने तैयार किया स्नो स्टाइल क्रिसमस टाउन
क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर एलांते ने लोगों के मनोरंजन के लिए स्नो स्टाइल में फैंटेसी टाउन तैयार किया है। इसकी थीम विंटर वंडरलैंड हैं। मॉल में एंट्री करते ही कंपाउंड एरिया में सांता की टोपी पहने उनके लुक में 21 फुट लंबा सफेद ध्रुवीय भालू बनाया है। यह भालू आवाज के साथ इधर-उधर हैलो के स्टाइल में हाथ हिलाता रहता है। भालू के आसपास बर्फीला क्रिसमस टाउन बनाया गया है। इसमें बर्फ के बीच वुड हट है। साथ ही पेंग्विन, स्नोमैन आदि को सांता की टोपी पहनाकर फैंटेसी गांव का लुक दिया गया है, जो क्रिसमस के जश्न में डूबे हैं।
विज्ञापन

एलांते और शहर के बार-कैफे में क्रिसमस पर सिंगिंग परफॉरमेंस
एलांते के रेस्टोरेंट्स, बार्स और कैफे ने क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री और स्टार लाइट्स के साथ सजावट की है। वहीं एंट्री पर सांता बनाया गया है। क्रिसमस के दिन ये सभी डीजे या लाइव बैंड की परफॉरमेंस रखेंगे। हॉल में लिमिटेड सीटों के साथ ही लोगों को एंट्री मिलेगी। किसी को बिना फेस मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी। शहर के विभिन्न सेक्टरों में कैफ़े ने भी लोगों के लिए नाइट में लाइव बैंड सिंगिंग परफॉरमेंस आयोजित की है। सभी जगह फर्स्ट कम बेसिस पर एंट्री होगी। रेस्टोरेंट्स ने सामाजिक दूरी के साथ बैठक की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
रात को बोनफायर कर परिवार के साथ मनाएंगे त्योहार
इस बार कोविड- 19 के कारण ज्यादा भीड़ नहीं कर सकते। इसलिए वीरवार की रात को घर में ही बोनफायर करेंगे। परिवार के सदस्य मिलकर क्रिसमस केक तैयार करेंगे। रात को 12 बजे बोनफायर के साथ केक काटा जाएगा। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर काफी आदि का लुत्फ उठाएंगे और सभी को बधाई और शुभकामनाएं देंगे। - लॉरेंस मलिक, सेक्टर - 38 निवासी

घर को क्रिसमस ट्री और लाइट्स से सजाया
इस बार क्रिसमस की प्रार्थना घर में ही करेंगे। क्रिसमस पर घर को क्रिसमस ट्री और लाइट्स से सजाया है। परिवार के साथ बैठकर क्रिसमस नाइट की तैयारियां कर रहे हैं। हर बार दोस्तों को घर बुलाते हैं और उनके शुभकामनाएं व गिफ्ट देने के लिए उनके घर जाते हैं। इस बार परिवार के सदस्यों के साथ ही रात को बोनफायर के साथ प्रार्थना करेंगे। - प्रकाश मासी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed