{"_id":"ff189ce84979068eee4afa5bd156d0eb","slug":"toll-free-number-for-public-of-aap-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई सिटी में लोगों के लिए 'आप' का टोल फ्री नंबर जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई सिटी में लोगों के लिए 'आप' का टोल फ्री नंबर जल्द
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 09 Jan 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मुहिम छेड़ेगी। आम लोगों की शिकायत सुनने के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को आम आदमी पार्टी के सदस्य मनसा राम आहूजा, रीतू गुप्ता, करण जोशी व पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता हरिन्द्र सैनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी इकाई द्वारा गठित टीम पहले निजी स्कूल प्रबंधकों से मुलाकात कर प्रास्पेक्टस व फीस के नाम पर अभिभावकों से वसूली जा रही मोटी रकम पर अंकुश लगाने का अनुरोध करेगी। फिर अभिभावकों को भी जागरूक करेगी कि वे महंगे प्रास्पेक्टस नहीं खरीदें और ऐसे स्कूलों की मनमानी को रोकने में पार्टी का सहयोग करें।
विज्ञापन
प्रास्पेक्टस भी महंगा
पूर्व पार्षद एवं ‘आप’ के सदस्य हरिन्द्र सैनी ने कहा कि सरकार के निर्देश के बावजूद निजी स्कूल प्रबंधक ईडब्ल्यूएस कोटे के बच्चों को दाखिला देने में भी आनाकानी करते हैं। इस पर भी सख्ती बरती जाएगी। मनसा राम आहूजा और करण जोशी बताया कि निजी स्कूलों में प्रास्पेक्टस की कीमत 500-1000 रुपये तक होती है, जबकि दाखिले के नाम पर भी मोटी रकम ऐंठी जा रही है। पाठ्य पुस्तकों, यूनिफॉर्म और स्कूल बैग इत्यादि के नाम पर भी अभिभावकों की जेबों पर मार पड़ती है।