फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toilets repaired Karuna Sadan administration's engineering department issues tender

करुणा सदन में 66.70 लाख से शौचालयों की होगी मरम्मत, प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने जारी किया टेंडर

Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
toilets repaired Karuna Sadan administration's engineering department issues tender
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन कोरोना काल में अपने कई रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने की जुगत में है। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से रोजाना लाखों के टेंडर लगाए जा रहे हैं। इनमें से कई टेंडर ऐसे हैं, जो विवादों में रहे हैं। प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग अब सेक्टर-11 स्थित करुणा भवन में 66.70 लाख में शौचालयों की मरम्मत कराने जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से जारी किए गए टेंडर के अनुसार, सेक्टर-11 स्थित करुणा भवन के सभी शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। नाम न छापने की शर्त पर इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से करुणा सदन के शौचालयों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कई बार अनुमानित लागत भी तय की गई लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से काम सिरे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करुणा सदन से ही शहर में रेड क्रास को चलाया जाता है। प्रशासन कुल 66 लाख 70 हजार से इसके शौचालयों की मरम्मत कराने जा रहा है। 6 अगस्त को इस काम के लिए टेंडर जारी किया गया था, जिसके लिए 14 अगस्त को बिड खोली जाएगी। इसके बाद जिस भी कंपनी को काम आवंटित होगा, उन्हें 120 दिनों में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण, पौधों के रखरखाव के लिए 11 करोड़ खर्च करेगा वन विभाग
यूटी प्रशासन का वन विभाग पौधरोपण, रखरखाव और नर्सरी पर 11 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। विभाग ने इस काम के लिए अलग-अलग कई टेंडर भी लगाए हैं। पौधरोपण समेत अन्य कार्य मनीमाजरा, पटियाला की राव, लेक, सदर्न सेक्टर व बटरफ्लाई पार्क, पर्यावरण, सिटी फॉरेस्ट एरिया आईटी पार्क, सिटी बर्ड सेंचुरी, दर्शन फार्म और दरिया नर्सरी कांप्लेक्स में किए जाने हैं। टेंडर के अनुसार, इसमें लॉन की मेंटेनेंस, पर्यावरण में सजावटी पौधे, सिटी वर्ड सेंचुरी में शेड टॉवर का निर्माण, बटरफ्लाई पार्क में नेक्टर प्लांट्स की मेंटेनेंस और तालाब की मेंटेनेंस, आईटी पार्क के पास सिटी फॉरेस्ट एरिया में प्लांट्स की मेंटेनेंस, दरिया फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पीछे फ्रूट प्लांट्स की मेंटेनेंस, दरिया में औषधीय पौधे नर्सरी की रखरखाव का काम शामिल है। इसके अलावा मलोया, खुड्डा लाहौरा में पौधरोपण समेत रखरखाव के अन्य जगह पर काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed