फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP must answer for the scams that took place during its 12-year rule: Vijaypal Singh

12 साल के शासन में हुए घोटालों का जवाब दे भाजपा : विजयपाल सिंह

Sun, 18 Oct 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP must answer for the scams that took place during its 12-year rule: Vijaypal Singh
आप ने 12 मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सरकारी राजस्व के ऑडिट की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के 12 साल के शासन के दौरान शहर में कथित अनियमितताओं को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शनिवार को सेक्टर-3 स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर 12 मामलों पर सवाल उठाए।

उन्होंने आउटसोर्स भर्ती में 193 टेंडर रद्द होने, ठेकों के आवंटन, स्मार्ट सिटी परियोजना, पार्किंग ठेकों और बिजली विभाग के निजीकरण से जुड़े मामलों की जांच की मांग की। डड्डूमाजरा में कचरा प्रबंधन, मनीमाजरा की 24 घंटे पानी परियोजना, सीटीयू बस सेवाओं और राशन वितरण की समस्याओं पर भी सवाल उठाए। आप ने सभी मामलों की समयबद्ध जांच, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एफआईआर दर्ज करने और सरकारी धन के खर्च व राजस्व का ऑडिट कराने की मांग की। प्रेसवार्ता में प्रेम गर्ग, विक्रांत ए. तंवर और पुनीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed