{"_id":"6ad3d388aa70b137a10c845b","slug":"25-ward-attendants-transferred-from-the-opd-at-gmch-32-to-the-trauma-centre-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1152393-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में ओपीडी से 25 वार्ड अटेंडेंट का तबादला, ट्रामा सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में ओपीडी से 25 वार्ड अटेंडेंट का तबादला, ट्रामा सेंटर भेजा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में लंबे समय से ओपीडी में तैनात वार्ड अटेंडेंट का स्थानांतरण किया गया है। जॉइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अतुल ढाकणे ने शनिवार को 25 वार्ड अटेंडेंट के तबादले का आदेश जारी किया।
इन कर्मचारियों में कई ऐसे थे, जो पिछले आठ से दस साल से ओपीडी में ही तैनात थे। वहीं, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों का समय-समय पर स्थानांतरण किया जा रहा था। ओपीडी में एक ही जगह लंबे समय से तैनाती को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन को इन शिकायतों पर संज्ञान लेना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने यह बदलाव करने का निर्णय लिया। आदेश के तहत सभी 25 वार्ड अटेंडेंट की ड्यूटी अब ट्रामा सेंटर में लगाई गई है।