{"_id":"6ad3d2750079d3e8a6032b9a","slug":"nine-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-visa-death-threats-issued-when-the-money-was-demanded-back-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1152275-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वीजा दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे, रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वीजा दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे, रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
- सेक्टर-40 स्थित कार्यालय के संचालकों पर फर्जी वीजा मंजूरी पत्र दिखाने का आरोप
- सेक्टर-39 थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। वीजा दिलाने के नाम पर पंजाब के लुधियाना जिले के एक व्यक्ति से नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी वीजा मंजूरी पत्र दिखाकर रकम ऐंठी गई। पैसे वापस मांगने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। चंडीगढ़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रोहित पंजाब के लुधियाना जिले की जगराओं तहसील के गांव कोठे प्रेमसर का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-40सी स्थित एससीओ नंबर-65 की पहली मंजिल पर कार्यालय चलाने वाले गुरलाल ढिल्लों, प्रशांत शर्मा, संदीप शर्मा और उनकी कर्मचारी/साझेदार नव्या ने उसे वीजा दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले उससे नौ लाख रुपये लिए गए।
फर्जी मंजूरी पत्र दिखाने का आरोप
रोहित के मुताबिक आरोपियों ने वीजा प्रक्रिया पूरी करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में जो वीजा मंजूरी पत्र दिखाए गए, वे कथित तौर पर फर्जी और जाली थे। इससे उसे नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 351(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।