फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Punjab 16 March 2021

कोरोना वायरस : पंजाब में 38 मरीजों की मौत, 1475 पॉजिटिव मिले, रोपड़ जिले में लगा रात्रि कर्फ्यू

Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Punjab 16 March 2021
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पंजाब में कोरोना से मंगलवार को 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल समेत 1475 लोग संक्रमित पाए गए। सूबे में अब तक इस महामारी के कारण कुल 6137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूपनगर (रोपड़) जिले में मंगलवार से ही रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब के नौ जिलों में रात्रि कर्फ्यू लागू हो चुका है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना ने मंगलवार को जालंधर में 9, लुधियाना में 6, अमृतसर, मोहाली व नवांशहर में 4-4, पटियाला व होशियारपुर में 3-3, गुरदासपुर में 2 और फिरोजपुर में एक मरीज की जान ले ली। इस समय राज्य में 12616 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 272 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 26 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दर्ज हुए 1475 नए केसों में सबसे ज्यादा (257) होशियारपुर जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं, लुधियाना में 245, पटियाला में 196, मोहाली में 192, नवांशहर में 132, जालंधर में 145, अमृतसर में 118, कपूरथला में 45, गुरदासपुर में 39, बठिंडा में 37, तरनतारन में 21, फाजिल्का में 15, संगरूर व मोगा में 11-11, फतेहगढ़ साहिब में 9, पठानकोट में 5, फिरोजपुर, बरनाला व मुक्तसर में 4-4, रोपड़ व मानसा में 3-3, फरीदकोट में 2 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में कोरोना से तीन की मौत
पटियाला में मंगलवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के वित्त अफसर, लीगल एडवाइजर समेत कुल 196 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में 18 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 18897 हो गई है। एक्टिव केस 1321 हैं। वहीं पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 31 और विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं।

जालंधर में कोरोना से नौ की मौत

जालंधर में मंगलवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई। 145 नये संक्रमित सामने आए हैं। इनमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं। जालंधर में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24000 पहुंच चुका है।

लुधियाना में कोरोना से 10 की मौत 
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 10 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के 282 नये केस सामने आए हैं। इसमें 56 विद्यार्थी शामिल हैं। अकेले गांव भूंदड़ी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 49 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा विभिन्न स्कूल से सात शिक्षक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

जिलेभर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29304 हो गया है। लुधियाना में अब 1302 सक्रिय मामले हैं। 282 केस में से 245 लुधियाना और 41 अन्य जिलों से संबंधित है। जान गंवाने वाले 10 मरीजों में छह लुधियाना और एक मोगा, दो जालंधर व एक नवांशहर से का है।

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने पीजीआई में लगवाया टीका
पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने मंगलवार को पीजीआई में कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद वैक्सीन के समर्थन के लिए हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने कहा कि टीका सुरक्षित है, टीकाकरण करवाएं और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें। टीका सुरक्षित है, इससे डरें नहीं। नेहरू अस्पताल एक्सटेंशन के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के बाद उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed