फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   todays active corona cases of Ludhiana 25 March 2021

चिंताजनक : लुधियाना में सात मरीजों में मिला यूके स्ट्रेन, जालंधर में 11 तो पटियाला में संक्रमण से दो की मौत

Thu, 25 Mar 2021 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/पटियाला/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Ludhiana 25 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

लुधियाना में कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। यहां एक छात्र समेत सात लोगों में यूके वैरिएंट (कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन) पाया गया है। इसमें दो संक्रमित खन्ना, तीन जीएसएस मंगली ऊंची व एक नंगल कलां से है। चिंता की बात है कि नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों में कोई विदेश नहीं गया है और न ही वह किसी विदेशी व्यक्ति से मिले हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह स्ट्रेन बड़ी तेजी से फैलता है। स्टेट एपिडेमोलॉजिस्ट राकेश भास्कर ने पुष्टि करते हुए बताया कि लुधियाना में यूके स्ट्रेन के सात केस सामने आ चुके है। हालांकि लुधियाना के सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन सिंह कक्कड़ का कहना है कि अभी तक उन्हें नए स्ट्रेन के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वेटनरी यूनिवर्सिटी गडवासू के 21 वर्षीय छात्र में नया स्ट्रेन मिला है। आठ मार्च को उसका सैंपल लिया गया था, रिपोर्ट नौ मार्च को आई थी। इसके बाद वह गुरदासपुर स्थित अपने घर पर चला गया। छात्र के अनुसार वह विदेश नहीं गया था और न ही विदेश से आए किसी व्यक्ति से मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऊंची मंगली स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन शिक्षकों में नया स्ट्रेन मिला है। खन्ना के अमलोह रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति में भी यह स्ट्रेन पाया गया है। वह छह मार्च को संक्रमित मिले थे, आठ मार्च को उनका सैंपल भेजा गया था। खन्ना की बाजीगर बस्ती और नगरकलां में रहने वाले एक युवक में भी यह स्ट्रेन मिला है।  

जालंधर में कोरोना संक्रमण से 11 की मौत
जालंधर में कोरोना से 11 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं 450 लोग संक्रमित भी मिले। बुधवार को भी जिले में एक व तीन साल के दो बच्चों व दो साल के दो बच्चों समेत 394 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित बेड भी भर चुके हैं। मरीजों को अन्य जिलों में रेफर किया जाने लगा है। जालंधर में मरीज बढ़ने का बड़ा कारण यह है कि सिविल अस्पताल में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और अन्य जिलों के मरीज भी दाखिल हो रहे हैं। अस्पताल में लेवल-3 के 70 फीसदी मरीज रखने का फैसला लिया गया है। 

पटियाला में कोरोना से दो की मौत
पटियाला में गुरुवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई, वहीं 225 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिससे जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 20913 हो गई है। जबकि इस समय एक्टिव केसों की संख्या 2277 है और मौतों का आंकड़ा 562 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed