{"_id":"6070928a8ebc3ee63965f363","slug":"todays-active-corona-cases-of-haryana-9-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : हरियाणा में 11 मरीजों की मौत, 2994 नए पॉजिटिव, गुरुग्राम में सर्वाधिक 703 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : हरियाणा में 11 मरीजों की मौत, 2994 नए पॉजिटिव, गुरुग्राम में सर्वाधिक 703 संक्रमित मिले
Fri, 09 Apr 2021 11:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना के केस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण के 2994 नए केस मिले, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में संक्रमण दर बढ़कर 4.78 प्रतिशत और रिकवरी दर 93.11 प्रतिशत पहुंच गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक गुरुग्राम में 703 नए केस आए हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद 268, सोनीपत 173, हिसार 123, अंबाला 75, करनाल 283, पंचकूला 228, कुरुक्षेत्र 115, यमुनानगर 246, सिरसा 163, जींद 180, फतेहाबाद 74 और झज्जर में 81 नए केस मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में नए केस बढ़े हैं और इस समय एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां पर नए केस नहीं मिल रहे हों।
विज्ञापन
इसी प्रकार, पंचकूला में दो, कुरुक्षेत्र, सिरसा, भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार, करनाल में एक- एक मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को एक ही दिन में 36226 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 1970 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। 84693 लोगों को वैक्सीन की पहली और 8712 लोगों को दूसरी डोज दी गई। अब हरियाणा में कुल 2305071 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
हरियाणा ने कोरोना के नियम-शर्तों की सीमा 31 मार्च 2022 तक बढ़ाई
हरियाणा सरकार ने कोरोना के नियम-शर्तों की सीमा को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। बीते वर्ष 11 मार्च को इन्हें लागू किया गया था। बीते माह 10 मार्च को हरियाणा महामारी (कोरोना वायरस) रेगुलेशंस, 2020 की समय सीमा खत्म हो गई थी। जिसे बढ़ाने के लिए पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा था। 9 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने गजट अधिसूचना जारी कर समय सीमा अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ा दी है। हेमंत ने सरकार से मास्क न पहनने वालों या मुंह न ढंकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए भी अधिसूचना जारी करने की मांग की है।