फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today the Shivalaya will echo with the chant of Har Har Mahadev, Bhole Bhandari will be grandly decorated

Chandigarh News: आज हर हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय, भोले भंडारी का होगा भव्य श्रृंगार

Tue, 04 Jul 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Today the Shivalaya will echo with the chant of Har Har Mahadev, Bhole Bhandari will be grandly decorated
चंडीगढ़। भगवान शिव को मनाने का माह सावन मंगलवार से शुरू हो रहा है। मंदिर कमेटियों ने इसकी तैयारियां की ली हैं। शहर स्थित शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करेंगे। सेक्टर-8 के प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि मंदिर में भगवान का जलाभिषेक होगा। महिला मंडली की ओर से कीर्तन का आयोजन होगा और महारुद्राभिषेक किया जाएगा। सेक्टर- 24 के शिवालय खेमपुरी में भव्य आयोजन होगा। सुबह जलाभिषेक के उपरांत शाम में रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार होगा। सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित राहुल गोदियाल ने बताया कि सावन में हर रोज भगवान का जलाभिषेक होगा। हर सोमवार को भगवान का होगा। खीर मालपुए का प्रसाद बंटेगा। सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में जलाभिषेक होगा। मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर में आएंगे। इसकी तैयारियां हो गई हैं। सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने कहा कि मंदिर में भगवान का श्रृंगार होगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित शिवालय में सावन में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक होगा। हर सोमवार को विशेष आयोजन होगा। हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा ने बताया कि मंदिरों में भगवान की पूजा होगी। इस बार करीब दो महीने का सावन है। अधिक मास के कारण इस बार भक्तों को शिव को मनाने का बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। इस बार आठ सोमवार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed