{"_id":"5b3510c14f1c1bf26e8ba7fc","slug":"today-heavy-rain-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसूनः हरियाणा में झमाझम बरसा पानी, गर्मी से राहत, आज और कल भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसूनः हरियाणा में झमाझम बरसा पानी, गर्मी से राहत, आज और कल भी बारिश के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं जलभराव होने से दिक्कतें हुईं। सबसे अधिक बारिश रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, जींद और बहादुरगढ़ में दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम बारिश करनाल हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जून को भी जोरदार बारिश होने के आसार हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि बारिश से किसानों को काफी फायदा होगा। धान की रोपाई और बाजरे की बिजाई की तैयारियों के लिए यह बारिश अच्छी है।
रेवाड़ी में शहर की तमाम सड़कों से लेकर गलियां तक तलैया बन गईं। शहर के पाश इलाकों से लेकर निचले इलाके पानी से लबालब हो गए। फतेहाबाद शहर में पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। जबकि भूना, टोहाना आदि में काफी बरसात होने का समाचार है। सोनीपत में बुधवार रात बारिश होने से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। जींद में बारिश के साथ ही जलभराव की आफत शुरू हो गई है। हिसार क्षेत्र में सुबह तेज बारिश हुई।
तेज बारिश के कारण शहर के निचले हिस्से जलमग्न हो गए। रामलीला कटला चौक के पास एक दुकान की दीवार गिर गई तो दो बिजली के ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए। चरखी दादरी के विभिन्न भागों में वीरवार को केवल बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश हुई
जिला एमएम
रेवाड़ी ----- 56
कुरुक्षेत्र ------ 53
जींद -------- 41
हिसार ------ 40
बहादुरगढ़ -- -43
सोनीपत --- 22
सिरसा ------ 10
अंबाला ---- 11
फतेहाबाद --- 12
करनाल ---- 04