{"_id":"0726a3cfbec1512839b57c1d03a5dd77","slug":"today-all-parking-site-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर की सभी पेड पार्किंग फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर की सभी पेड पार्किंग फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 May 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सभी पेड पार्किंग आज फ्री रहेंगी। लोगों को वाहन खड़े करने पर कोई पर्ची नहीं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पार्किंग कांट्रैक्टर एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं। पार्किंग ठेकेदारों में नगर निगम की नीतियों को लेकर जबरदस्त रोष है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें ऑक्शन फीस के अलावा निगम को हर महीने 12.36 फीसदी सर्विस टैक्स भी देना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में कई कांट्रैक्टर घाटे के चलते पार्किंग छोड़ चुके हैं।
पार्किंग कांट्रैक्टर्स ने नगर निगम अफसरों को अपनी मांगों का ज्ञापन दे दिया है। वीरवार को वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक से पहले वह निगम अफसरों और समिति के सदस्यों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
शायद हम पर तरस आ जाए
सेक्टर-17 स्थित साहिब सिंह पार्किंग के कांट्रैक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि वे एक दिन का घाटा झेलने को तैयार हैं। शायद उनके इस प्रयास से नगर निगम अफसरों को रहम आ जाए। उनका कहना है कि ये टैक्स निगम को जनता से वसूलना चाहिए न की उनसे। उन्होंने कहा कि वे निगम को ऑक्शन की राशि तो दे ही रहे हैं।
विज्ञापन