फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To prevent cancer, it is important to adopt the right diet in the lifestyle: Dr. Vivek Lal

कैंसर से बचाव के लिए जीवनशैली में सही खान-पान को अपनाना जरूरी : डॉ. विवेक लाल

Sun, 10 Nov 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
To prevent cancer, it is important to adopt the right diet in the lifestyle: Dr. Vivek Lal
चंडीगढ़। कैंसर से निपटने के लिए उसकी जड़ तक जाना जरूरी है। यह हमारी जीवनशैली में है, जैसे कि तंबाकू का प्रयोग और खानपान। अपनी जीवनशैली में सही खानपान की आदतों से कैंसर से बचा जा सकता है और इसके लिए सभी को जागरूक करना जरूरी है। यह बात मोहाली स्थित होटल में आयोजित जीआईओएस सम्मलेन में पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल ने कही। डॉ. विवेक लाल ने कैंसर से निपटने के लिए रोकथाम को श्रेष्ठ रणनीति बताया और स्कूलों से इसकी जागरूकता बढ़ने पर जोर दिया। पीजीआई की ओर से आयोजित पहले जीआई ओएस सम्मलेन ‘ए कॉल टू एक्शन इन गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ऑन्कोलॉजी’ का शनिवार को दूसरा दिन रहा। सम्मलेन का उद्घाटन दूसरे दिन औपचारिक रूप से पीजीआई पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो वाईके चावला ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सम्मलेन को स्वास्थ्य सेवा में श्रेष्ठ अभ्यासों के बारे में जानने और विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। विभिन्न सत्रों के संचालन के साथ सम्मलेन में मोटे अनाज पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रो. राकेश कपूर की ओर से अनाज पर लिखी पुस्तक मिलेट्स-ऑर्फन क्रॉप इन पर्ल शैल: हेल्थ बेनिफिट्स रेविजिटेड का अतिथियों ने विमोचन किया। प्रो. कपूर ने मोठे अनाज को अपनी डाइट शामिल करने के सकारात्मक परिणाम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed