फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To Loose Fatness, Read this Story

मोटापा कम करना है तो ये खबर जरूर पढ़ें

Sat, 12 Apr 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
To Loose Fatness, Read this Story
मोटापा घटाने के लिए सर्जरी कराने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं काफी आगे हैं। पीजीआई में साल 2011 से लेकर अप्रैल 2014 तक  कुल 44 सर्जरी हुई हैं, जिनमें से केवल 34 महिलाएं थीं, पुरुष केवल दस।
विज्ञापन


यह खुलासा पीजीआई की जनरल सर्जरी व इंडोक्रिनोलॉजी की एक स्टडी में हुआ है। पीजीआई की स्टडी के मुताबिक मोटापा कम करने के लिए दवाएं खाने से बेहतर सर्जरी है। सर्जरी का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। पीजीआई की 31 मरीजों पर की गई स्टडी में 17 मरीजों को दवाएं दी गईं, जबकि 14 की सर्जरी की गई।
विज्ञापन


इन सभी मरीजों को करीब एक साल तक फालोअप किया गया। जिन मरीजों की सर्जरी की गई थी, उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट डिसीज व अन्य दिक्कतों से भी छुटकारा मिला। सर्जरी में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का खर्चा आता है। तीन दिन के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होती है सर्जरी

जनरल सर्जरी के डाक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि आपरेशन के दौरान मरीज के पेट का साइज कम कर दिया जाता है। इससे भूख कम लगती है। पेट की मूवमेंट ज्यादा होती है। जब भी व्यक्ति कुछ खाता है तो वह जल्दी-जल्दी पचता है। पेट का साइज कम होने से जो व्यक्ति 1800 कैलोरी रोज ले रहा था, उसका काम अब 500 कैलोरी में चल जाता है।

ज्यादा खाने से बढ़ा मोटापा

डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि जो भी मरीज उनके पास सर्जरी के लिए आए थे, उनमें ज्यादातर मोटापा खाना खाने से बढ़ा। ये लोग हाइपरटेंशन से ग्रसित थे। तनाव के कारण वे ज्यादा खाना खा रहे थे। मोटापा होने से उन्हें डायबिटीज और हार्ट से संबंधित बीमारियां हो रही थी।

मोटापा घटने से दस साल बढ़ेगी लाइफ

पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि मोटापा कम करने से मरीजों की लाइफ दस से 15 साल तक बढ़ सकती है। मोटापा होने से डायबिटीज, हार्ट डिसीज, ज्वाइंट का दर्द, फैटी लीवर व साइकोलाजिकल डिस्आर्डर की बीमारियां बढ़ती हैं।  


पीजीआई में अवेयरनेस सेमिनार
मोटापा के लिए पीजीआई में एक अवेयनेस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। मोटापा से होने वाली दिक्कतों के बारे में 13 अप्रैल को पेशंट सपोर्ट ग्रुप मीटिंग और पब्लिक अवेयरनेस लेक्चरर का आयोजन होगा। इसमें कई डाक्टर मोटापा से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed