{"_id":"67c5b74426405e323e421d23b75182a7","slug":"to-learn-bike-driving-free-apply-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बाइक सिखाएगी ट्रैफिक पुलिस, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बाइक सिखाएगी ट्रैफिक पुलिस, करें आवेदन
राजेश ढल्ल /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Aug 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दोपहिया वाहन चलाना सीखना चाहते हैं, लेकिन आपको सीखाने वाला कोई नहीं मिल रहा है और न ही आपके पास वाहन है, तो ट्रैफिक पुलिस आपकी मदद करेगी। सेक्टर-23 के ट्रैफिक पार्क में अगले माह से यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने होंडा कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत कंपनी आपको दोपहिया वाहन चलाना सिखाएगी। दोपहिया सीखने वालों को ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी दी जाएगी। ऐसे में वाहन सीखने वाला पूरी तरह से प्रशिक्षित होगा।
विज्ञापन
सबसे अच्छी बात यह है कि यह निशुल्क है, बल्कि दोपहिया वाहन पर खर्च होने वाला पेट्रोल भी कंपनी वहन करेगी। यहां पर मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों सीखाएं जाएंगे। इस समय शहर में 18 साल से ऊपर के कई युवक और युवतियां हैं जो ड्राइविंग सीखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ड्राइविंग सीखने के लिए उचित जगह नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन
ट्रैफिक पुलिस अपनी वेबसाइट को अपडेट कर रहा है। इसमें एक विकल्प होगा, जिसके तहत इच्छुक लोग ड्राइविंग सीखने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें एक तारीख दी जाएगी। उस तारीख से उन्हें ड्राइविंग सिखाई जाएगी। पुलिस के अनुसार इसके लिए कंपनी की ओर से एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे, जो कि ड्राइविंग के हर टिप्स देंगे।
बच्चों को ट्रैफिक एजुकेशन
सेक्टर-23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में समय-समय पर स्कूली बच्चों को लाया जाएगा। वहां पर उन्हें ट्रैफिक एजुकेशन दी जाएगी। यह पार्क 15 एकड़ में है। पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पार्क में पांच साल के स्कूली बच्चों से युवाओं तक को लाइफ टाइम सेफ्टी एजुकेशन उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दिशा में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है।
सिमुलेटर भी कंपनी लगाएगी
एमओयू के अनुसार ट्रैफिक पार्क में सिमुलेटर भी कंपनी ही लगाएगी। इसके तहत लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देने आए लोगों को भी अपने वाहन लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सिमुलेटर के माध्यम से ही आवेदक टेस्ट देंगे। अभी फिलहाल दोपहिया वाहन का टेस्ट देने के लिए सिमुलेटर लगाया जा रहा है।
ट्रैफिक पार्क का होंडा कंपनी के साथ एमओयू हुआ है। इसके तहत दोपहिया वाहन सीखने वालों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। पार्क में ही दोपहिया वाहन उपलब्ध करवाएं जाएंगे। 18 साल से ऊपर की आयु का कोई भी ड्राइविंग सीख सकता है। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
-मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक