फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To ensure victory in election political Leaders of Punjab are rectifying the defects with the help of astrology.

ज्योतिष के सहारे सियासी दिग्गज: पंजाब चुनाव में टोटकों की एंट्री, कैप्टन ने दान किया कटड़ा, चन्नी ने गाय को खिलाया चारा 

Sun, 20 Feb 2022 05:42 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में चुनावी शोर तो थम चुका है, लेकिन अब सियासी दिग्गजों के टोटकों की चर्चा शुरू हो गई है। सूबे के सभी सियासी दिग्गज अपने अपने टोटकों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
loader
To ensure victory in election political Leaders of Punjab are rectifying the defects with the help of astrology.
पंजाब चुनाव में नेताओं के टोटके - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार थमने के साथ ही टोटके की एंट्री हो गई है। चुनावी रण में जीत सुनिश्चित हो इसके लिए पंजाब के सियासी दिग्गज ज्योतिष के सहारे दोष निवारण कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कटड़ा दान कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी गाय को चारा खिलाकर अपने दोष उतार रहे हैं। आप के भगवंत मान ने प्रचार के दौरान पीली पगड़ी पहन कर बृहस्पति गृह को खुश किया तो कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पूरे प्रचार के दौरान प्रिंट वाला शॉल पहने नजर आए।



राज्य में चुनावी शोर तो थम चुका है, लेकिन अब सियासी दिग्गजों के टोटकों की चर्चा शुरू हो गई है। सूबे के सभी सियासी दिग्गज अपने अपने टोटकों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ज्योषित विशेषज्ञों की मानें तो राजनीति में ग्रहों का बड़ा महत्व होता है। राजनेता भी ग्रह शांति को लेकर काफी सजग रहते हैं। कुछ ग्रह ऐसे भी होते हैं जिनका सियासत में बड़ा महत्व माना जाता है। इनमें सूर्य, मंगल, बृहस्पति और शनि का महत्वपूर्ण स्थान है। इन ग्रहों का प्रभाव अधिक होने पर सियासतदान ऊंचाईयां भी छूते हैं और गर्त में भी चले जाते हैं। इसलिए चुनाव के दौरान पार्टी और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दिग्गज भी इनका सहारा लेते हैं। इन दिनों पंजाब भी प्रचार थमने के बाद सियासतदान ग्रह शांति के साथ ही टोटकों का सहारा ले रहे हैं।

कैप्टन का शनि भारी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का शनि भारी चल रहा है। यही कारण रहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा। अब चुनाव में नई पारी के लिए उन्हें ज्योतिष विद्वानों ने शनि निवारण की सलाह दी है। कैप्टन ने ज्योतिषों की सलाह पर कटड़ा दान कर शनि को शांत करने का प्रयास किया।

सिद्धू को सूर्य और मंगल दोष

सूर्य और मंगल जिस व्यक्ति का खराब होता है वह लाल या गुलाबी रंग के कपड़े का प्रयोग करता है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने इन ग्रहों के विपरीत प्रभाव को दूर करने के लिए लाल और पिंक रंग के शॉल का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने दो बार माता वैष्णों देवी के दरबार में भी पहुंचकर हाजिरी लगाई।


चन्नी ने बुध किया मजबूत

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खराब चल रहे बुध ग्रह का निवारण किया। उन्होंने इसके लिए गाय को हरा चारा खिलाकर बुध को मजबूत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी मां बगुलामुखी मंदिर में ग्रह शांति के लिए अनुष्ठान भी करा चुके हैं।

मान ने नहीं उतारी पीली पगड़ी

चुनाव प्रचार में आप के मुख्यमंत्री चेहरा और सांसद भगवंत मान ने पीली पगड़ी नहीं उतारी। ज्योतिष जानकारों का कहना है कि भगवंत मान ने बृहस्पति को शांत करने के लिए प्रचार के दौरान पीली पगड़ी और कपड़ों का प्रयोग किया।

केजरीवाल ने छोड़ा मफलर

आप सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को प्रचार के दौरान ज्योतिष विद्वानों ने मफलर छोड़ने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्होंने सर्दियों में भी हुए प्रचार के दौरान पंजाब दौरे पर मफलर का प्रयोग नहीं किया। उनके मफलर छोड़ने को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed