फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   To avoid getting stuck in the jam, check the route chart before leaving the house.

जाम में फंसने से बचने के लिए घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देखें

Sat, 14 Aug 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
To avoid getting stuck in the jam, check the route chart before leaving the house.
चंडीगढ़। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते सुबह 6.30 बजे से शहर की कुछ सड़कों को आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों और वीआईपी पार्किंग के स्थान के साथ-साथ सेक्टर-17 परेड ग्राउंड की ओर आने वाले यातायात के लिए रूट प्लान तैयार किया है। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने रूट मैप जारी किया है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर निकलने से बचें
1. सेक्टर-16/17/22/23 के चौक से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप (उद्योग पथ) पर आने वाले सेक्टर-22ए का रास्ता बंद रहेगा।
2. सेक्टर-17 लॉयन रेस्टोरेंट (नगर निगम दफ्तर) की लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड की ओर का रास्ता बंद रहेगा।
3. सेक्टर-17 पुरानी जिला अदालत से शिवालिक होटल की ओर जाने वाले सड़क बंद रहेगी।
बसें यहां से करेंगी प्रवेश
हरियाणा-पंजाब व हिमाचल प्रदेश सहित अन्य जगहों से आने वाले बस चालक बसों को आईएसबीटी-17 जाने के लिए आईएसबीटी चौक से किसान भवन चौक (हिमालय मार्ग) से पिकाडली चौक से होते हुए गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप के छोटे चौक से आईएसबीटी-17 में प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन

आईएसबीटी-17 चौक पर रूट में बदलाव
समारोह समापन के बाद सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18/19/20/21 और क्रिकेट स्टेडियम चौक से आने वाले ट्रैफिक में सुबह साढ़े 11 से सवा 12 बजे तक रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में किया पूर्वाभ्यास
वहीं, पुलिस ने सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया। इस दौरान डीजीपी संजय बेनीवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास समारोह में एनसीसी के कैडेट भी शामिल रहे। पूर्वाभ्यास पंजाब राजभवन से सेक्टर 5/6/7/8 (हीरा सिंह चौक) से सीधे 4/5/8/9 चौक, सेक्टर 3/4/9/10 चौक (नया बैरिकेड चौक) से सेक्टर-1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) से बाएं मुड़कर सेक्टर-3 बोगनवेलिया गार्डन तक किया गया। इसके बाद सेक्टर-3 बोगनवेलिया गार्डन की तरफ से ओल्ड बैरिकेड चौक तक, वहां से दाएं मुड़कर मटका चौक से सीधे सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट, वहां से ल्योंस लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-17 परेड ग्राउंड तक पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed