फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tips for Health and Life Safety in Winters

सर्दियों में इन बातों का रखें ध्यान, सेफ रहेंगे

Mon, 15 Dec 2014 01:52 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
Tips for Health and Life Safety in Winters

ट्राइसिटी में लगातार दो दिन हुई रिकार्डतोड़ बारिश के पीछे वजह आसमान में पूर्वी और नम पश्चिमी हवाओं का टकराना रहा। पूर्व की ओर बढ़ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के रथ (बादलों) को पूर्व की ओर से आ रही हवाओं ने चंडीगढ़ के आसमान पर आगे बढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन


यही वजह रही कि शनिवार पूरी रात बादल तेजी से गरजते रहे। डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और पूर्वी हवाओं का मिलन हुआ। इन हवाओं ने बादलों को बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन


इसलिए चंडीगढ़ और उसके आसपास ही बादल छाए रहे और तेजी से बरसे। इस भिड़ंत के बाद अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस निष्क्रिय हो चला है। ऐसी ठंड में जरूरी है कि लोग कुछ अहम बातों का ध्यान रखें तो स्वास्थ्य और जिंदगी दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान से करें ड्राइविंग, इन्हें करें फोलो

Tips for Health and Life Safety in Winters
  • फॉग लाइट जलाकर चलें।
  • लेन के नियम को फॉलो करें।
  • वाहन से दूरी बनाकर रखें।
  • वाहन को तेज गति से न चलाएं।

सोने से पहले ये सावधानियां बरतें

Tips for Health and Life Safety in Winters

  • सोने से पहले ब्लोवर बंद कर दें।
  • ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं।
  • कमरे में अंगीठी न जलाएं।
  • हीटर या इमर्सन रॉड से गर्म होते पानी में हाथ न डालें।

बीमारी और वायरल इन्‍फेक्शन से बचें

Tips for Health and Life Safety in Winters

जीएमएसएच-16 के मेडिसिन ऑफ डिपार्टमेंट के हेड डॉ. गोपाल भारद्वाज ने बताया कि सांस के रोगियों को अब ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। वे अपने आपको गर्म रखें और डॉक्टर के संपर्क में रहें।

सामान्य जीवन जी रहे लोग चाय, कॉफी, सूप पीते रहें। चाय और कॉफी में चीनी की मात्रा कम रखें। इस मौसम में वायरल इन्‍फेक्शन चांस ज्यादा रहते हैं। इसलिए जरूरत है कि लोग इससे अपने को बचाएं। यदि कोई बीमार हो जाए, तो पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed