{"_id":"64780599d5aadc585e0ac947","slug":"time-for-offline-work-reduced-in-registering-and-licensing-authority-in-chandigarh-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: ऑफलाइन सेवाओं के लिए आज से समय मिलेगा कम, RLA में ऑनलाइन सेवाओं को ही प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: ऑफलाइन सेवाओं के लिए आज से समय मिलेगा कम, RLA में ऑनलाइन सेवाओं को ही प्राथमिकता
Thu, 01 Jun 2023 09:48 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:48 AM IST
सार
लोग अप्वाइंटमेंट लेने के बाद सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक ही अपना काम करा सकेंगे। धीरे-धीरे जो सेवाएं ऑनलाइन हैं, उन्हें ऑफलाइन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि शहरवासी अधिकतर काम ऑनलाइन ही करवा सकते हैं।
विज्ञापन
RLA Chandigarh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा दे रहा है, इसलिए अब ऑफलाइन किए जाने वाले काम के समय को कम कर दिया गया है। आज से ऑफलाइन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक ही काम होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि विभाग ने लगभग सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है, इसलिए वह ऑनलाइन ही आवेदन करें।
पहले विभाग ने आदेश जारी किया था कि प्रमुख 14 सेवाएं जो ऑनलाइन उपलब्ध हैं, एक जून से ऑफलाइन उनका आवेदन बंद हो जाएगा लेकिन लोगों को परेशानी न हो, इसलिए बुधवार को यह फैसला लिया गया अभी पूरी तरह से बंद करने के बजाय समय को कम किया जाएगा। लंच के बाद के लिए किसी को भी अप्वाइंटमेंट नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: कटे हाथ के ऑपरेशन में अब नहीं होगा असहनीय दर्द, नसों को ब्लॉक कर किया जा रहा इलाज
विज्ञापन
लोग अप्वाइंटमेंट लेने के बाद सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर एक बजे तक ही अपना काम करा सकेंगे। धीरे-धीरे जो सेवाएं ऑनलाइन हैं, उन्हें ऑफलाइन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। विभाग का कहना है कि शहरवासी अधिकतर काम ऑनलाइन ही करवा सकते हैं। विभाग ने फॉर्म से लेकर फीस तक जमा करने की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। लोगों को दफ्तर आने की जरूरत ही नहीं है। इससे काम में पारदर्शिता आएगी व लोगों के काम भी समय पर होंगे।
इन सेवाओं के लिए घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
आरएलए ने जिन 14 सेवाओं को ऑनलाइन किया हैं, उनमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में एड्रेस बदलने, आरसी से हाइपोथिकेशन की समाप्ति, आरसी में हाइपोथिकेशन को जोड़ना, आरसी में हाइपोथिकेशन का विस्तार, आरसी में बदलाव, वाहन के लिए एनओसी जारी करना, आरसी को कैंसिल करना, आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट करना, पुरानी आरसी का बैकलॉग और ट्रेड सर्टिफिकेट जारी व रिन्यू करना शामिल है।
इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
कोई भी व्यक्ति आरएलए की 14 मुख्य सेवाओं के लिए पोर्टल Parivahan.gov.in या mParvahan मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है, इस संबंध में लोगों की सहायता के लिए विभाग ने एक मैनुअल भी तैयार किया है, जिसे कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.chdtransport.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोग आरएलए की हेल्पलाइन 0172-2705270 या 0172-2706270 पर संपर्क कर सकते हैं।