फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tight Security In Punjab's Eight districts After Murder Of Dera Follower In Nabha Jail

डेरा प्रेमी की हत्या के बाद अलर्ट मोड पर पंजाब, आठ जिलों में 3 हजार जवान तैनात, छुट्टियां भी रद्द

Tue, 25 Jun 2019 05:27 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Tight Security In Punjab's Eight districts After Murder Of Dera Follower In Nabha Jail
पंजाब में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

नई नाभा जेल में बंद बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी मोहिंदर पाल बिट्टू की कैदियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना को लेकर राज्य में कड़े सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने डेरा प्रेमियों की तादाद वाले मालवा बेल्ट के आठों जिलों में विशेष चौकसी के उपाय किए हैं। इसके तहत बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, मानसा, मोगा और फिरोजपुर में नामचर्चा घरों पर विशेष रूप से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


 वहीं पीएपी, कमांडो, आईआरबी के 3000 जवानों को इन आठों जिलों में शांति बनाए रखने के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, राज्य पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आदेश जारी कर, प्रदेश में हालात सामान्य होने तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मालवा बेल्ट के सभी आठ जिलों में पैरामिलिट्री की दस कंपनियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इंटेलिजेंस विंग को भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है। सोमवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता ने प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें लिए फैसले के तहत प्रदेश के सभी एसएसपीज को अपने-अपने जिलों में विशेष चौकसी बरतने और किसी भी स्तर पर कोताही न होने देने के लिए सचेत किया गया। साथ ही डीजीपी (ला एंड आर्डर) ने भी सभी जिलों को एसएसपीज को पल-पल की रिपोर्ट देने को कहा है।

सभी जेल सुपरिंटेंडेंट को भी निर्देश जारी

डीजीपी की ओर से प्रदेश की सभी जेलों में जेल सुपरिंटेंडेंट को निर्देश जारी किए गए हैं कि बैरकों में बेअदबी के आरोपियों, डेरा प्रेमियों और कट्टरपंथियों को एक साथ न रखा जाए।

जेल सुपरिंटेंडेंट को हिदायत दी गई है कि कैदियों की जानकारी जुटाकर ऐसे कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाए, ताकि टकराव की स्थिति न बन सके और सभी बैरकों में कैदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

मालवा के सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पैरामिलिट्री की दस कंपनियां भी लगाई गई हैं। अगर जरूरत हुई तो केंद्र से और सुरक्षा बल मांगे जाएंगे। फिलहाल राज्य पुलिस हालात से निपटने के लिए पर्याप्त है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed