फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths riding a bike fell into canal after being hit by an unknown vehicle in Firozpur

Firozpur News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन नहर में गिरे, सभी की तलाश जारी

Sun, 19 Nov 2023 08:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। बाइक नहर किनारे से बरामद हुई है। गोताखोर दिन भर तलाशते रहे। पीड़ित परिवार ने नहर के पुल पर धरना भी दिया है। लोगों का कहना है कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
Three youths riding a bike fell into canal after being hit by an unknown vehicle in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव नूरपुर सेठा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई समेत तीन लोग नहर में जा गिरे। तीनों ही लापता हैं। गोताखोर उन्हें तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक किसी का सुराग नहीं लगा है। घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार को रात फरीदकोट जिले के गांव झाड़ी वाला निवासी आकाशदीप सिंह व अनमोलदीप सिंह पुत्र झिरमल सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर जिले के गांव रूकना बेगू के पास तीनों पहुंचे वैसे ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों ही लोग नहर में जा गिरे।
विज्ञापन


अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। बाइक नहर किनारे से बरामद हुई है। गोताखोर दिन भर तलाशते रहे। पीड़ित परिवार ने नहर के पुल पर धरना भी दिया है। लोगों का कहना है कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed