{"_id":"6a9b2cdb3c3687244206b450","slug":"three-youths-on-their-way-to-a-play-rehearsal-attacked-one-suffers-a-severe-knife-injury-below-the-eye-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1114936-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नाटक की रिहर्सल करने जा रहे तीन युवकों पर हमला, एक की आंख के नीचे चाकू से गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नाटक की रिहर्सल करने जा रहे तीन युवकों पर हमला, एक की आंख के नीचे चाकू से गंभीर चोट
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जन्माष्टमी कार्यक्रम में नाटक की रिहर्सल के लिए जा रहे तीन युवकों को सेक्टर-29 में दो युवकों ने रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले एक युवक ने पीछे से आवाज लगाकर उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका साथी चाकू लेकर पहुंच गया। हमले में शुभ की आंख के नीचे गंभीर चोट आई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
सेक्टर-29 निवासी सनी ने बताया कि उसका भाई आशीष, शुभ और रवि वीरवार रात करीब नौ बजे रिहर्सल के लिए जा रहे थे। रास्ते में टीटा नाम के युवक ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने एक युवक के सिर पर किसी वस्तु से वार किया। इसके बाद उसका साथी चाकू लेकर पहुंचा और दोनों ने युवकों पर हमला कर दिया।
सनी के मुताबिक, तीन दिन पहले उनके घर पर रात करीब डेढ़ से दो बजे शराब की बोतलें फेंकी गई थीं। परिवार ने पुलिस को सूचना देकर सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी थी। परिवार को शक था कि इस घटना में टीटा का हाथ है। इसी मामले को लेकर वीरवार दिन में उससे बातचीत हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ घंटे बाद उसने साथियों के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एरिया पार्षद के पति दविंदर सिंह बबला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-29 में खुलेआम नशा होने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।