{"_id":"677c347cdd5291f50e0a736b","slug":"three-youths-looted-a-cyclist-near-sector-50-jungle-chandigarh-news-c-16-pkl1049-602322-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-50 जंगल के पास तीन युवकों ने साइकिल सवार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-50 जंगल के पास तीन युवकों ने साइकिल सवार को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-50 स्थित जंगल के पास रविवार शाम तीन युवक साइकिल सवार से पर्स छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-49 थाने ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलोया निवासी राम सिंह (35) ने पुलिस को बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है। वह काम खत्म कर मोहाली के फेस-10 से साइकिल पर घर जा रहा था। सेक्टर- 50 के जंगल के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे घेर लिया। उसके हाथ में पंचनुमा लोहे का हथियार था जबकि बाकी दोनों के पास चाकू थे। आरोपियों ने पीड़ित को साइकिल से नीचे उतारा और धमकाते हुए उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 2500 नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। जाते समय आरोपी धमकी देकर गए कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। राम ने बताया कि एक आरोपी ने पोलो ब्रांड की जैकेट पहनी हुई थी।