फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three years imprisonment for a man who attacked a young man with a knife for not giving money

Chandigarh News: पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले दोषी को तीन साल की कैद

Sun, 23 Jul 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment for a man who attacked a young man with a knife for not giving money
चंडीगढ़। जिला अदालत ने पैसों न देने पर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले दोषी की पहचान पंचकूला के राजीव कॉलोनी के रहने वाले विनय के तौर पर हुई है।इस मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने अगस्त 2022 में दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। दर्ज मामले के मुताबिक 27 अगस्त की देर रात पीड़ित सागर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मौली कांप्लेक्स के कम्युनिटी सेंटर के पास पहुंचा तो उसी दौरान दो लड़कों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे पैसे मांगने लगे। पीड़ित ने जब विरोध करते हुए पैसे देने से मना किया तो आरोपी में से एक उसके बाल पकड़कर खींचने लगा और दूसरे ने चाकू निकाल उस पर वार कर दिया। घायल होने के चलते उसे सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज दोषी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed