{"_id":"78c0d71232dd31fc8eff6d578c5e19f1","slug":"three-year-son-survive-his-father-life-at-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, 3 साल के बच्चे ने कैसे बचाई पिता की जान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, 3 साल के बच्चे ने कैसे बचाई पिता की जान?
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
Updated Sat, 01 Aug 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर शहर में एक तीन साल के बच्चे ने फांसी का फंदा लगाकर मरने जा रहे पिता की जान बचा ली। बच्चे ने खिड़की से जाकर फंदा लगा रहे पिता की जान बचाने में मां का सहयोग किया। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
गणेश नगर में रहने वाले अभिषेक का पत्नी रीना के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद अभिषेक गुस्से में कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। पत्नी ने जब खिड़की से देखा कि उसके पति ने फंदा लगा लिया है और दरवाजा अंदर से लॉक है। तत्काल उसने अपने तीन साल के बेटे को खिड़की से कमरे में धकेल दिया।
विज्ञापन
बच्चे ने कमरे की जाकर कुंडी खोल दी। पत्नी ने अंदर जाकर पति को पांव से पकड़कर ऊपर उठा दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियो ने अभिषेक को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में रीना ने बताया कि मामूली सी बात पर शनिवार को कहासुनी हुई थी। इस उसके पति ने गुस्सा कर लिया और खुदकुशी की कोशिश की। घर में फुटबाल की सिलाई करने वाले अभिषेक ने काफी समय बाद होश में आने के बाद कहा कि उसकी पत्नी रीना की जुबान बेलगाम है, जिससे वह काफी परेशान रहता है।