{"_id":"5bb6e292867a5528e05b4b51","slug":"three-year-old-kid-falls-into-borewell-during-playing-in-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा साढ़े 3 साल का बच्चा, सकुशल निकाला, बाहर आते ही बोला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा साढ़े 3 साल का बच्चा, सकुशल निकाला, बाहर आते ही बोला...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
खुले बोरवेल में गिरा बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 फीट गहरे खुले बोरवेल में साढ़े तीन साल का बच्चा गिर गया, लेकिन उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही उसने मां से जो कहा वह फूट-फूट कर रोई। बच्चा कहता है, मम्मी मिट्टी लग गई है, नहला दो। यह सुनते ही सब हंस पड़े और मां ने बच्चे को गले से लगा लिया। हरियाणा के अंबाला कैंट की घटना है।
पंजोखरा में खेत में बने 250 फीट गहरे खुले बोरवेल में साढ़े तीन वर्षीय बच्चा कर्ण खेलते हुए गिर गया। मां पास में ही खेत में घास काट रही थी। कर्ण 25 फीट गिरने के बाद बोरवेल में फंस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई और गांव वालों को बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस ने आधे घंटे के अंदर कर्ण को सकुशल बचा लिया। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ है।
बताया जा रहा है कि बच्चे का सिर ऊपर था और वह बचने के लिए हाथ-पैर मार रहा था। मजदूरों ने सरिये की कुंडी बनाकर रस्सी से बांधकर बोरवेल में फेंकी, जो कर्ण की टीशर्ट में जा फंसी। फिर धीरे-धीरे ग्रामीणों ने उसे ऊपर खींच लिया। राहत कार्य के दौरान पुलिस भी पहुंच गई थी। फिर बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरे बच्चे को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया, फिर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। अब वह स्वस्थ है।
- दीपक कुमार, एसएचओ, पंजोखरा थाना