फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three ssp and 20 officers transfered at punjab

पंजाब: 3 एसएसपी समेत 20 अफसरों का तबादला

Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
three ssp and 20 officers transfered at punjab

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए शनिवार को 13 आईपीएस और 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें तीन एसएसपी और दो डीसीपी भी शामिल हैं। इस उलटफेर में  शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) व जालंधर ग्रामीण के एसएसपी जबकि अमृतसर व जालंधर के डीसीपी बदले गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार आईपीएस अधिकारी सीएसआर रेड्डी को एडीजीपी आईटी एंड टी, जसमिंदर सिंह को एडीजीपी ट्रैफिक, आरपी सिंह को एडीजीपी वेलफेयर एंड एचआरडी, बलबीर कुमार बावा को आईजी सुरक्षा, एसके सिंह को आईजी मानवाधिकार, मोहनीश चावला को डीआईजी प्रशासन और कुंवर विजय प्रताप सिंह को डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी बिक्रमपाल सिंह भट्टी को डीसीपी जालंधर, पीपीएस अधिकारी हरजिंदर सिंह को डीसीपी अमृतसर बनाया गया है। पीपीएस अधिकारी चरणजीत सिंह को एसएसपी फरीदकोट, स्नेहदीप शर्मा को एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और डॉ. जसप्रीत सिंह सिद्धू को एसएसपी जालंधर ग्रामीण के रूप में तैनाती दी गई है। उधर, पीपीएस अधिकारी सुखदेव सिंह काहलों को एआईजी इंटेलिजेंस, नरिंदर भार्गव को कमांडेंट तीसरी आईआरबी लुधियाना और भूपिंदर सिंह को कमांडेंट पांचवीं आईआरबी अमृतसर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तीन डीआईजी भी बदले
अन्य आईपीएस अधिकारियों में बलकार सिंह सिद्धू को डीआईजी पटियाला रेंज, अमर सिंह चाहल को डीआईजी फिरोजपुर रेंज और शिव कुमार वर्मा को डीआईजी बठिंडा रेंज नियुक्त किया गया है। वहीं, सनमीत कौर को एआईजी इंवेस्टिगेशन और बाबू लाल मीना को कमांडेंट चौथी आईआरबी कपूरथला तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed