फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people including a teacher found infected with corona in Chandigarh

चंड़ीगढ़ में शिक्षिका समेत तीन लोग मिले कोरोना से संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three people including a teacher found infected with corona in Chandigarh
जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। सभी संक्रमितों को पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। सेक्टर-18 की एक महिला जोकि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में कार्यरत है, उसकी बेटी में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई। सोमवार को चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में कार्यरत 33 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इस महिला के परिवार एवं उसके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए थे। महिला की छह वर्षीय बच्ची को कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की लिस्ट बनाने और ट्रेस करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है, ताकि उन्हें भी क्वारंटाइन किया जा सके। वहीं गांव मदनपुर में एक 60 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह अस्पताल में पहले से भर्ती है। इसी तरह कालका की एक 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट मंगलवार देर शाम आई। इसके बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाने के लिए विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि पेशेंट के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन करने के साथ सैंपल भी लिए जाएंगे। प्रशासन की ओर से सभी जगह सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। पंचकूला में अब तक 180 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed