फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died in road accident in Hoshiarpur of Punjab

प्रधानमंत्री की रैली से लौट रहे दो सगे भाई समेत तीन की मौत, परिवार में पसरा मातम

Sat, 11 May 2019 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 May 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Three people died in road accident in Hoshiarpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

फगवाड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात गांव मनराईयां के पास हुए सड़क हादसे में दो भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों फगवाड़ा के विकास नगर मोहल्ला के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर फगवाड़ा से तीनों शुक्रवार को मोदी का भाषण सुनने के लिए होशियारपुर आए थे। 

विज्ञापन


रैली के बाद कुछ देर घूमने के बाद सगे भाई राहुल (25) व सोमपाल (19) पुत्र छत्रपाल और उनका चचेरा भाई रमाशंकर (22) पुत्र ननकूराम रात में बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह मनराईयां गांव के पास पीछे से आ रही बस की चपेट में आकर बाइक से गिर गए। इस दौरान वे सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सोमपाल और राहुल को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह घायल रमाशंकर को जालंधर रेफर किया गया लेकिन वहां जाते हुए रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मेहटियाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात बस चालक और ट्रक ड्राइवर आसिफ निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed