फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people Died due to House Roof Falling at pathankot of Punjab

मौत बनकर आई आंधी और बारिश, छत के नीचे दबने से चली गई मां और दो बच्चों की जान

Fri, 13 Sep 2019 05:32 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Three people Died due to House Roof Falling at pathankot of Punjab
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला

तेज आंधी और बारिश से सुजानपुर के मोहल्ला आबादी जम्मू-कलियारी में मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर मां और दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे के आसपास की है। पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। अचानक पूरी छत उन पर आ गिरी। 

विज्ञापन


मलबे में दबने से 13 साल की महक, 10 साल के विशाल और उनकी मां सोनू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सोनू का मामा बोधराज, मां गुड्डो, सोनू की बेटी प्रीति और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे में मारी गई महिला सोनू के पति की गत वर्ष मौत हो चुकी है और एक बेटा साहिल काम के सिलसिले में बाहर गया था और रात में वहीं रुक गया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ सुजानपुर अश्वनी कुमार और नायब तहसीलदार महेंद्र पाल पहुंचे और हालात का जायजा लेने के बाद आला अधिकारियों की मामले की जानकारी दी। पार्षद रतन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार की ग्रांट मंजूर हो गई थी। नगर काउंसिल ने उन्हें मकान की नींव खोदने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को 50 हजार की पहली किस्त मिलनी थी। एक कमरे की नींव खुद चुकी थी। कच्ची छत वाले दूसरे कमरे में परिवार सो रहा था। तड़के तीन बजे के करीब छत गिर गई। नायब तहसीलदार महेंद्र पाल ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो मुआवजा तय होगा, वह पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकुर अमित सिंह मंटू ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 

नंगल में आंधी के साथ बारिश 
गुरुवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित कर दिया। हालांकि बारिश के कारण क्षेत्र वासियों को गर्मीं से कुछ राहत भी मिली। आंधी और तेज बारिश के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने के साथ खंभे उखड़ गए। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैम चौक से लेकर अजौली मोड़ तक कम से कम एक दर्जन पेड़ सड़कों के बीचोबीच गिरे हैं।

इसी तरह नंगल-विभोर साहिब मुख्य मार्ग पर भी भारी भरकम पेड़ जड़ों सहित उखड़ कर सड़क पर गिर गए। इससे आवाजाही प्रभावित रही। तेज आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली के तार व खंभे भी टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रही। बिजली आपूर्ति बहाल करने में पावरकॉम कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेज आंधी व जोरदार बारिश के चलते किसानों को भी काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है और किसानों की मक्की की फसल पूरी तरह खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed