फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three more test coronavirus positive in Mohali, district tally reaches 10

मोहाली: बुजुर्ग की मौत के बाद 10 साल की बच्ची समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित, जिले में 10 मरीज

Thu, 02 Apr 2020 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three more test coronavirus positive in Mohali, district tally reaches 10
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना ने अपना कहर मचा दिया है। मंगलवार को हुई एक बुजुर्ग की मौत के बाद बुधवार को तीन लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक 10 साल की बच्ची समेत उसकी बुजुर्ग नानी भी शामिल है। यह मामला सामने आने के बाद सेहत विभाग की टीमें उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और साफ-सफाई की मुहिम चलाई गई। 

विज्ञापन


सेहत विभाग ने पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने वालों के भी ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने शुरू कर दिए हैं। वहीं, जिले में 80 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को मोहाली में पहली मौत हुई। इसके अगले दिन ही एक बुजुर्ग महिला, एक बच्ची और एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह तीनों ही कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में थे। इसके साथ ही मोहाली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 10 पहुंच गई है। जिसमें से एक नयागांव के संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार को मोहाली के फेज-9 में रहने वाली एक 76 साल की बुजुर्ग महिला और 10 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। बुजुर्ग महिला चंडीगढ़ के कोरोना संक्रमित दंपती की सास है। जबकि 10 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ ही कनाडा से लौटी थी। वहीं कोरोना संक्रमित पाए गए जगतपुरा के रहने वाले 55 साल के व्यक्ति का संपर्क भी चंडीगढ़ कोरोना संक्रमित व्यक्ति से था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यक्ति कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था। वहीं, नयागांव के मृतक 65 साल के बुजुर्ग और अन्य कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 80 लोगों के सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। सेहत विभाग की टीम ने बुधवार को नयागांव सहित फेज-9, जगतपुरा और मायो अस्पताल के स्टाफ के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें मेडिकल स्टाफ के ब्लड सैंपल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed