फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three month child dead in kalka after injection in hospital

आंगनवाड़ी में इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, हंगामा

Thu, 14 Jan 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Thu, 14 Jan 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
three month child dead in kalka after injection in hospital

कालका के कुराड़ी मोहल्ला में आंगनबाड़ी में इंजेक्शन लगाने के बाद तीन महीने के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे के पिता कमल गोयल ने आंगनबाड़ी स्टाफ पर आरोप लगाया है कि तीन माह के बच्चे मृदुल को आंगनबाड़ी में जो टिका लगाया गया उससे बच्चे की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


बच्चे के पिता कमल ने कालका पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कालका आंगनबाडी में  टिका लगने के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने और बाद में एक निजी अस्पताल में बच्चे को अटेंड न करने की सूरत में बच्चे की मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बच्चे के पिता का कहना है कि टीका लगने के दो घंटे तक बच्चा स्वस्थ था। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और वह सरकारी अस्पताल कालका में ले गए। वहां डाक्टर ने बच्चे का उपचार किया और पंचकूला के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया। वह बच्चे को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां लगभग एक घंटा तक किसी ने बच्चे को अटेंड नही किया। बाद में एक डाक्टर आए और चेक कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि तीन माह के बच्चे की मौत हो गई है।


बच्चे के पिता कमल गोयल ने लिखित में आंगनबाडी व निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने की शिकायत दी है। बच्चे का पोस्टमार्टम करवा तीन जगह सैंपल भिजवा दिए हैं। रिजल्ट आने पर ही आगे की कार्यवाही करी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed