{"_id":"713b7f27b4f718a7f995dd756249ed18","slug":"three-men-attempt-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में तीन लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में तीन लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 25 Feb 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
आशियाना फ्लैट की किश्त माफ कराने के लिए जिला सचिवालय परिसर में मंगलवार को तीन लोगों ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की, जबकि बाकी लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
इसमें दो पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए। फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार कर तीनों युवकों को आत्मदाह से रोकने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर-5 थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ देर के लिए मामला शांत रहा, लेकिन लोग फिर उग्र हो गए और पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर लोग आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर आए थे, लेकिन पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रदर्शन से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
आशियाना के सैकड़ों लोग मंगलवार को अपनी मांगें मनवाने के लिए सचिवालय पहुंचने से पहले माजरी चौक पर एकत्र हुए और सरकार के नुमाइंदों का पुतला फुंका।
वहां से पैदल मार्च करते हुए सचिवालय पहुंचे और यहां भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए और आशियाना वासियों के नेता विजय बराड़ व दो अन्य लोगों ने खुद पर केरोसिन का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।