{"_id":"e157a8d712bea8cb74549507554ae669","slug":"three-men-and-one-child-died-due-to-snake-bite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सांप के काटने से बच्चे समेत 3 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सांप के काटने से बच्चे समेत 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के काटने से लुधियाना तथा आसपास के इलाके में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पहली घटना स्थानीय जगरांव रोड के झुग्गी झोपड़ी में रह रहे राकेश यादव के बेटे बबलू के साथ हुई। दुर्गा देवी ने बताया कि उनका छह साल का बेटा बबलू बुधवार सुबह सो रहा था।
उसके चीखने की आवाज आई तो उसने देखा कि एक सांप बबलू को काट कर जा रहा था। उसको जल्द ही नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। परंतु गेट के बाहर ही बबलू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना गांव बुर्ज की है। किसान अजमेर सिंह रात के समय खेतों में मोटर पर जमीन पर सो रहा था। किसान अजमेर सिंह के ऊपर सांपों का जोड़ा लहराने लगा।
साथियों ने उठ कर देखा तो दोनों सांप आपस में लड़ रहे थे। कुछ देर बाद एक सांप ने मजदूर को काट लिया और उसकी मौत हो गई।
जिसकी पहचान उमेश सिंह गांव प्रेम नगर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है।
इसी तरह जगरांव रोड पर बंद पड़ी आटा मिल में बने क्वार्टरो में रह रहे बिहार निवासी बिधआई साहनी रात को जमीन पर चटाई बिछा कर सो रहा था।
तकरीबन पौने छह बजे पीठ के पीछे सांप ने काट लिया। पता लगते ही उसकी पत्नी किरकी देवी अपने मजदूर साथियों के साथ पति को सिविल अस्पताल ले गए जहां दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन