फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three medical employees suspended by Minister Anil vij

हरियाणाः स्वास्थ्य मंत्री ने मारा छापा, तो डॉक्टरों ने पहन नहीं रखा था 'कोट', तीन को किया सस्पेंड

Wed, 28 Nov 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Three medical employees suspended by Minister Anil vij
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर एक बार कड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल की डिस्पेंसरी पर विज ने मंगलवार को छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने और एप्रन न पहने होने पर तीन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। तीनों के निलंबन आदेश लागू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान औषधिकारक सविता, फिजियोथैरेपिस्ट दीपमाला और  डाइटिशियन अपर्णा स्वाथ्य मंत्री के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ड्यूटी के दौरान चिकित्सकीय स्टाफ ने एप्रन नहीं डाला हुआ था, जिससे कि उनकी पहचान होती है। इस कारण मरीजों एवं डिस्पेंसरी स्टाफ में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा था। इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न देने पर विज ने तीनों कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


विज की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। बीते साल विज ने सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की ब्रांच में औचक छापा मारा था। फाइलें लंबे समय से लंबित होने पर विज ने एक साल अनेक कर्मचारी निलंबित कर दिए थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अब यह डर सता रहा है कि मंत्री अगली कार्रवाई न जाने कहां कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed