फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three man died in accident in muktsar of punjab

मुक्तसर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दिहाड़ी से लौट रहे तीन युवकों की मौत

Wed, 24 Jan 2024 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 09:58 AM IST
सार

मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष की हैं। तीनों कुंवारे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Three man died in accident in muktsar of punjab
मुक्तसर में हादसे में तीन युवकों की मौत - फोटो : फाइल

विस्तार

मुक्तसर के गांव कोटली देवन लिंक रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे और मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह (18) पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह (18) पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह (19) पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है। तीनों अभी कुंवारे थे।

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायल पड़े हैं। वह तुरंत गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। मगर मौके पर दो युवक भूपिंदर सिंह व इकबाल सिंह मृत अवस्था में थे जबकि हरजिंदर सिंह की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक गरीब परिवारों से संबंधित हैं और मजदूरी का काम करते थे।

विज्ञापन

गांव कोटली निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में लाए गए तो यहां फ्रीजर खराब होने के कारण दो घंटे तक शवों को एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। सिविल अस्पताल में पहले तो कोई डॉक्टर नहीं मिल रहा था। जो डॉक्टर मिला तो उसने बताया कि मोर्चरी में एक फ्रीजर ही चल रहा है, जिसमें एक शव रखा गया। दो शव रखने के लिए फ्रीजर नहीं मिल रहे थे।

उन्होंने विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ से फोन पर बात की। इसके बाद उनके कहने पर जलालाबाद रोड से एक श्मशानघाट से एक संस्था के दो फ्रीजर सिविल अस्पताल लाए गए फिर जाकर शवों को रखा गया। मृतक हरविंदर सिंह के पिता भोला सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी कोटली देवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। उसके दो बेटे हैं। 

हादसे में उसके बड़े बेटे हरविंदर सिंह की मौत हो गई है। उसका बेटा गांव के दो अन्य युवकों के साथ मुक्तसर से मजदूरी करके मोटरसाइकिल से गांव कोटली देवन की तरफ आ रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस कारण मोटरसाइकिल सवार भूपिंदर सिंह व इकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, उसके बेटे हरविंदर सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सदर में तैनात एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed